Bijnor News: युवती के निकाह में बाधा बन रहे तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: पुलिस ने युवती का दूसरी जगह निकाह करने पर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी फईम इदरीसी उसकी करीब 20 वर्षीय बेटी को काफी दिनों से परेशान करता है। वह लोकलाज की वजह से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती थी। हद तब हो गई जब आरोपी ने लोगों को भड़काकर उसकी बेटी का तय निकाह तुड़वा दिया। कई बार रिश्ते टूट गए। नौ अक्टूबर की सुबह बेटी घर का कूड़ा डालने जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे पकड़कर अभद्रता की और दूसरी जगह निकाह करने पर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी के भाई भी परिवार पर दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने फईम, सलमान और सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर कोतवाल धीरज सोलंकी का कहना है कि मामले में मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.