बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री की गुमशदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई है की उसकी 19 वर्षीय पुत्री 13 जुलाई को बिना बताए घर से कहीं चली गयी है। पीड़िता ने रिपोर्ट में आशंका व्यक्त की है कि उसकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहका फुसला कर लेगया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी के बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...