बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: गांव नंगली लाडन निवासी एक दलित युवक ने कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, जान से मारने की धमकी देने और जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विवेक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 11 वर्षों से नहटौर रोड स्थित एक ई-रिक्शा शोरूम में कार्यरत है। आरोप है कि नहटौर रोड निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पुरानी रंजिश के चलते उसे लगातार जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते हैं। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उक्त व्यक्ति का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पार्षद पवन गुप्ता समेत 11 पर हत्या के प्रयास का मुकदमा पीड़ित के अनुसार 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चक सहजानी ग...