बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: धामपुर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर भिक्कन में मामूली गृहक्लेश के चलते 22 वर्षीय युवक ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और जांच में जुट गई। गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन निवासी रूहान उम्र (22 वर्ष) पुत्र अंजार ने किसी कलह के चलते बीती रात ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। ज़हरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद तबियत अधिक ख़राब होने पर छटपटाने लगा। उसने अपनी तबियत ख़राब व ज़हीराला पदार्थ सेवन करने की जानकारी अपनी माता को देते हुए जान बचाने की गुहार लगाई। यह बात सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। वह तुरंत उसे धामपुर में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार ल...