बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: गांव अलावलपुर में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पंचनामा बनने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।सोमवार की दोपहर बाद पुलिस को गांव अलावलपुर में नीरज कुमार (22) पुत्र कमलवीर के पंखे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस युवक के आत्महत्या के पहलू की जांच में जुटी है। मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। उधर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्ट...