Bijnor News: यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकाली
बिजनौर, नवम्बर 3 -- Bijnor News: जिले में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित और एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित व एएसपी डा. केजी सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाना चाहिए। शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटनाओं को न्योता देना है। वहीं एसपी सिटी ने चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.