Bijnor News: मौसम : 28 और 29 को तेज हवा और भारी बारिश की संभावना
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवर्ती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्तूबर को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तेज हवाओं, गरज-चमक, वज्रपात एवं भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जनपद बिजनौर में विशेष सतर्कता बरतने तथा जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में उन्होंने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने, आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूर्ण रखने तथा संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: धर्मनगरी में आज और कल भारी बारिश की संभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.