बिजनौर, सितम्बर 18 -- Bijnor News: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिजनौर के तत्वावधान में 100 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय धामपुर में भूकंप एवं आग जैसी आपदाओं की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसबीडी कालेज की रासेयो इकाई की स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया। आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सेविकाओं को भूकंप के समय सुरक्षित स्थान पर जाने, भवन से सुरक्षित निकासी, आग लगने की स्थिति में बचाव एवं अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा प्राथमिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जिले की पांचों तहसीलों में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन, छात्रों को किया जागरुक...