बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: महात्मा विदुर की तपोभूमि विदुर कुटी गंज पर आयोजित जिला पंचायत द्वारा पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला छड़ी जाहर दीवान शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया।मेला समापन के अंतिम दिन क्षेत्र में चारों ओर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मेला समापन के बाद क्षेत्र में फैली गंदगी से दुर्गंध उठने लगी है। जिला पंचायत के सौजन्य से गंज गंगा घाट पर आयोजित जाहरवीर दीवान के नाम से श्रावण मास में लगने वाला मेला छड़ी जाहर दीवान शनिवार को दशमी तिथि के बाद समाप्त हो गया। मेले में इस बार बारिश की हल्की बूंदाबांदी के बीच चार से पांच लाख श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओ के वाहनों से मेला क्षेत्र में तीन दिन तक ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। दोपहर बाद मेले में आए श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए और मेले से दुकाने...