बिजनौर, नवम्बर 24 -- Bijnor News: मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को तहसील चांदपुर में भी परियोजना के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्राम बाजपुर के दो और कस्बा चांदपुर के एक किसान ने आपसी सहमति के आधार पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के पक्ष में अपनी भूमि के बैनामे किए। भूमि का बैनामा करने वाले किसानों में ग्राम बाजपुर निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र जगराम सिंह, संजीव कुमार पुत्र बलराम सिंह तथा कस्बा चांदपुर निवासी मुईनुद्दीन पुत्र नफीसुद्दीन शामिल रहे। करीब 147 किलोमीटर लंबी मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना जनपद बिजनौर के 109 गांवों से होकर गुजरेगी। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बिजनौर : मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि ...