बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: ​जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शासन स्तर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल को बॉन्ड नीति के तहत 19 नए एमबीबीएस चिकित्सक आवंटित किए गए हैं।​शासन द्वारा तैनात किए गए इन सभी 19 नवनियुक्त चिकित्सकों को अस्पताल के विभिन्न विभागों में आवश्यकतानुसार नियुक्त किया जाएगा। नए डॉक्टरों के आने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा, साथ ही पुराने डॉक्टरों पर कार्य का दबाव भी कम होगा। नए चिकित्सकों के आने से अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था में काफी सुधार होगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गांव के अस्पतालों को मिलेंगे 49 नए चिकित्सक मरीजों को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और अन्य वार्डों में बेहतर स्वास्थ्...