बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: ब्लॉक संसाधन केंद्र मोहम्मदपुर देवमल की ओर से ग्राम जमालपुर पठानी स्थित जूनियर हाईस्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप लगाया। जिसमें 47 दिव्यांग बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। पात्र बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। मेडिकल टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. संजय कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रजनीश, बाल रोग विशेषज्ञ डा. अमित कुमार और फिजियोथैरेपिस्ट डा. सैयद फरहत अली ने बच्चों की जांच के बाद पात्र बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी कराई। मौके पर देवराज सिंह, हितेंद्र सिंह, बालकरण सिंह, मुजफ्फर अली, अयूब अली, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मेडिकल कैंप में 52 बच्चों का परीक्षण यह भी पढ़ें- Balrampur News: दिव्य...