बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: समग्र शिक्षा अभियान परियोजना के अंतर्गत राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ के आदेशानुसार जलीलपुर ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र स्याऊ में मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया गया। कैंप में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों का मेडिकल परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। कैंप का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना एवं बीईओ गजेंद्र सिंह एवं जिला समन्वयक लियाकत अली के संयुक्त दिशा-निर्देशन में किया गया। कैंप में कुल 60 दिव्यांग बच्चों का नामांकन किया गया, जिनमें से 40 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं मानसिक मंदता, श्रवण बाधितता एवं दृष्टि बाधितता से संबंधित करीब 15 बच्चों को आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: कैंप में ग्यारह ...