बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: मूसलाधार बारिश ने नगर की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश का प्रभाव सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार तक जारी रही। इसके चलते मुख्य बाजार, बस स्टैंड रोड, रेलवे स्टेशन मार्ग, पंजाबी कॉलोनी, मोहल्ला बाड़वान, मोहल्ला साहूवान, ऊंची पुलिया, पहाड़ी दरवाजा, इंद्र नगर कॉलोनी में जलभराव हो गया। कॉलोनियों की सड़कें पानी से लबालब भर गईं। कई जगह 1 से 2 फीट तक पानी भर गया। नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बहने लगा। जलभराव के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया। स्कूली छात्र-छात्राओं, नौकरीपेशा और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। दुपहिया वाहन चालक जगह-जगह फिसलकर गिरे। कई दुकानों में...