Bijnor News: मूसलाधार बारिश से चांदपुर की सड़कें जलमग्न
बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: रात में हुई मूसलाधार बारिश से नगर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कराल फाटक के पास सड़क पर काफी मात्रा में बारिश का पानी भर गया। सूचना पर पालिका की ओर से पानी टैंक भेजकर जलभराव को दूर कराया गया। वहीं, पैजनिया गांव में भी तेज बारिश के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी सड़क पर आ जाने से करीब दो फीट तक जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने के कारण राहगीरों और विशेषकर स्कूली बच्चों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.