बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर दौरे के दौरान दिवंगत होमगार्ड जवान गजराज सिंह के परिवार को 38 लाख रुपये का चेक प्रदान कर आर्थिक सहायता दी। यह राशि दुर्घटना बीमा और बच्चों की शिक्षा सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स वेदपाल सिंह चपराना ने बताया कि होमगार्ड कंपनी 'बी' नगर के जवान गजराज सिंह 3 अक्टूबर 25 को ड्यूटी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 4 अक्टूबर 25 को उनका निधन हो गया। घटना के बाद विभाग की ओर से तत्काल पांच लाख रुपये की राहत राशि परिवार को उपलब्ध कराई गई थी.

आर्थिक सहायता का विवरण उन्होंने बताया कि गजराज सिंह का वेतन खाता एक्सिस बैंक में होने के कारण होमगार्ड विभाग और बैंक के बीच हुए समझौते के तहत उनकी पत्न...