Bijnor News: मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों के बीच विवाद
बिजनौर, सितम्बर 23 -- Bijnor News: मोहल्ला काजियान में मीट की गाड़ी की मुखबिरी करने के शक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार की सुबह मोहल्ला काजियान में मीट की गाड़ी की मुखबिरी करने के शक में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद उनमें पथराव शुरू हो गया। पथराव में एक पक्ष के रफीक तथा दूसरे पक्ष के भूरे के सिर में चोट लगी। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.