बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: धामपुर। भाकियू (लोकशक्ति) के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता एसई विद्युत वितरण खंड धामपुर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने 25 मई को सरकड़ा विद्युत उपकेंद्र पर हुए धरने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग को लेकर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर किए गए आंदोलन के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमें पूरी तरह निराधार हैं। जिन्हें तत्काल वापस लिया जाए। इसके साथ ही संबंधित जेई का तत्काल तबादला करने तथा किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग भी उठाई गई।धरने के दौरान एसई ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर सभी मांगों पर विचार के लिए सात दिन का समय मांगा। इस पर भाकियू (लोकशक्ति...