बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है और उसके भाई को झूठे गैंगरेप व पॉक्सो के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। एसपी के निर्देश पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी अफसाना पुत्री स्व. अनवर ने रिपोर्ट दर्ज में बताया कि वर्ष 2022 में उसने नूर मोहम्मद उर्फ काला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था और मुकदमा जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी दिलशाद निवासी झालू, तसलीम उर्फ गामा, दानिश निवासी शाहचंदनपुर, जुल्फिकार उर्फ बाबू ल...