बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: क्षेत्र के गांव मिठाई निवासी निखिल कुमार ने 16 जुलाई को अपने पिता की बाइक को कार से टक्कर मारकर कर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।बुधवार को गांव मिठाई निवासी निखिल कुमार ने रिपोर्ट लिखाई कि 16 जुलाई की शाम उसके पिता के सेवा धाम से लौटते समय एक कार ने उनके पिता की बाइक का पीछा करते हुए पीछे से टक्कर मारकर सड़क पर गिर दिया। आरोप है कि कार से उतरे सचिन पुत्र जगतवीर निवासी मंडौरा, जागेश पुत्र हरिराज तथा अजय पुत्र राजे निवासी कुंडा खुर्द ने मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर दिया, जिससे उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावर उसके पिता को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए।घायल की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर व जिल...