Bijnor News: मालन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, एक को बचाया
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: किरतपुर।लगातार बारिश के बीच मालन नदी में नहाने गए तीन किशोरों में से दो तेज बहाव में बह गए, जबकि एक किशोर सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व चेयरमैन अब्दुल मन्नान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश जारी है। शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे मोहल्ला राधगान निवासी सादिम (13) पुत्र शाह आलम, आलिम (15) पुत्र आजम, शाबान (16) पुत्र शादाब मंडावर रोड पर मालन नदी में नहाने गए थे। नदी में नहाने के कुछ देर बाद ही पानी के तेज बहाव में तीनों डूब गए। इनमें से सादिम पुत्र शाह आलम किसी तरह पानी से बाहर आ गया। जिसने घर पहुंच परिजनों को दोनों किशोर के डूबने की सूचना दी। मालन नदी में किशोरों के डूबने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.