बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: क्षेत्र के कस्बा राजा का ताजपुर में मारपीट के चलते युवक का हाथ टूट गया। शुक्रवार को राजा का ताजपुर निवासी राम सिंह पुत्र डूंगर सिंह ने रिपोर्ट लिखाई की उसके गांव के ही विपिन कुमार पुत्र बाबू सिंह ने उसके घर पर उसके बेटे के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में रामसिंह के बेटे का हाथ टूट गया। पीड़ित ने पुलिस से हमलावरो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...