Bijnor News: मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदाई में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हुए संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मुकरपुर गदाई में बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पहले पक्ष से सुभाष पुत्र धूम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सनोज कुमार, विपुल कुमार पुत्र सुभाष सिंह तथा जतिन पुत्र सूरज सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से रमेश, वीरेंद्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.