बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: मानसून सक्रियता के बाद तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया तथा अवाजाही के दौरान लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा।मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अहले सुबह अफजलगढ़ तथा आस पास जमकर तेज बारिश हुई। ठंडी हवाओं से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। लेकिन कुछ ही घंटों के बाद मौसम एक दम साफ हो गया तथा गर्मी और उमस दोबारा शुरु हो गई। हालांकि तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।दल्लीवाला स्थित मुख्य सड़क पर जल भराव हो गया। आवाजाही के दौरान ग्रामीणों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। पहली बारिश में ही अनेक गांवों के रास्ते जलमग्न तथा कच्चे रास्ते कीचड़ युक्त हो गए। पानी के तेज बहाव से बरसाती नदी-नालों में ऊफान आ गया। जिसके चलते कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों में वन कर्मियों को गश्त के दौरान ...