बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: गांव सब्दलपुर तेली निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग किसान की कृषि भूमि के तीन बैनामे धोखाधड़ी से कराने का आरोप लगा है। उनकी बेटी कौसर जहां ने रिश्तेदारों समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चांदपुर के गांव सब्दलपुर तेली निवासी कौसर जहां पुत्री मुख्तियार के अनुसार उनके पिता मुख्तियार मानसिक रूप से बीमार हैं और उनकी याददाश्त व सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित है। 16 अप्रैल 2026 की सीटी स्कैन रिपोर्ट में उन्हें एक्सट्रीम डिफ्यूज सेरेब्रल एट्रोफी से पीड़ित बताया गया है। 23 मई 2026 को जावेद और समीर खान उनके पिता को चांदपुर स्थित उप निबंधक कार्यालय ले गए और गांव सब्दलपुर तेली स्थित उनकी कृषि भूमि के तीन बैनामे करा लिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बुज...