Bijnor News: माता-पिता के बीच से आठ वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, गन्ने के खेत में मिला शव
बिजनौर, अगस्त 4 -- Bijnor News: रायपुर सादात, संवाददाता। थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम सिकनीवाला में सोमवार देर रात गुलदार ने आठ वर्षीय मासूम को माता-पिता के बीच से उठाकर मार डाला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व गुलदार को पकड़ने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक शव पुलिस को नहीं उठाने दिया। एसडीएम और सीओ के मौके पर पहुंचकर पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्राम सिकनीवाला निवासी नरसिंह का आठ वर्षीय पुत्र रवि सोमवार रात करीब आठ-नौ बजे अपने माता-पिता के साथ गांव के पास स्थित पशुशाला में पशुओं को बांधने गया था। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से अचानक एक गुलदार निकल आया और देखते ही देखते माता-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.