Bijnor News: मां-बाप को धमकाकर आठ माह का बच्चा बेचा, वापस मांगने पर दे रहे धमकी
बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: मंडावली के ग्राम कोटावाली निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर अपने आठ माह के बच्चे को जबरन लेने और अब उसे बेचने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित का कहना है कि दोनों युवकों ने उसे ई रिक्शा दिलाने का झांसा दिया और बच्चे को देने को कहा। जब उसने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने धमकाकर उससे उसका बच्चा ले लिया और अब एक दंपति को बच्चे का सौदा एक लाख 80 हजार रुपये में कर दिया। पीड़ित ने बच्चे को वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम कोटावाली निवासी आराम सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात दो युवकों से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने उसे ई-रिक्शा दिलाने का लालच दिया और उसके आठ माह के बच्चे को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.