बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। चांदपुर के देवी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भजन-कीर्तन के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। शनिवार को चांदपुर के मां देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत शक्तिशाली है। उन्हें दुष्टों का विनाश करने वाली और अपने भक्तों को भय से मुक्ति दिलाने वाली देवी माना जाता है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: फूल, चुनरी और प्रसाद चढ़ाया, मां कालरात्रि का आशीष पाया श्रद्धालुओं ने ...