बिजनौर, अगस्त 28 -- Bijnor News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में नौवे दिन किसान डीसीओ कार्यालय पर चल रहे धरने पर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि गन्ना समितियों पर किसान के ब्याज का विवरण किसानों को दिया जाए और सर्किल रेट जल्द से जल्द बढ़ाया जाए। डीसीओ कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है। इससे पहले भाकियू लोकशक्ति ने भी अपना समर्थन दिया था। जब तक मांग पूरी नहीं होगी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ना ब्याज का हिसाब किसानों को दिया जाए। शेष गन्ना भुगतान किसानों को कराया जाए और सरकार और प्रशासन जल्द से जल्द सर्किल रेट बढ़ाए ताकि किसानों को राहत मिल सकें।...