बिजनौर, नवम्बर 25 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के लडापुरा गांव निवासी महिला ने अपने पति और उसके साथ आए एक अज्ञात व्यक्ति पर मारपीट करने तथा चाकू से हाथ पर वार करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी सास और ननद पर भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता हिना पत्नी असरफ निवासी लडापुरा का आरोप है कि बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे रामलीला मैदान में उसके पति असरफ अपने एक साथी के साथ मिलकर लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट की। इसी दौरान उसके पति ने चाकू से हाथ पर वार कर दिया। हिना का आरोप है कि उसकी सास और ननद ने भी उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसके मायके वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि मामले में जां...