Bijnor News: महिला को सांप ने डसा, हालत में सुधार
बिजनौर, जुलाई 16 -- Bijnor News: खेत में काम करने के दौरान महिला को सांप ने डस लिया। पीड़ित का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर जमाल निवासी बबलू की पत्नी सरिता पशुओं के लिए खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक उसको सांप ने डस लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पीड़ित सीएचसी में उपचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.