Bijnor News: महिला का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगना पड़ा भारी, आरोपी दबोचा
बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: चांदपुर, संवाददाता। बाजार में सब्जी लेने जा रही महिला का पीछा कर मोबाइल नंबर मांगने और परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बताया गया कि रविवार को चांदपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बाजार जा रही थी। आरोप है कि मोहल्ला कटारमल निवासी मुसीर अहमद ने उसका पीछा किया और मोबाइल नंबर मांगते हुए उसे परेशान करने लगा। महिला ने इसका विरोध करते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.