बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: शेरकोट पुलिस ने बीमारी ठीक करने और झाड़-फूंक का झांसा देकर बुजुर्ग महिलाओं के कानों से कुंडल उतरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना असलम निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ठगी की घटना में इस्तेमाल बाइक और सोने का आभूषण बरामद किया है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शेरकोट के मोहल्ला आचारजान निवासी कमलेश रुहेला ने 15 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि सात अक्टूबर को सरकारी अस्पताल से दवा लेकर निकलते समय असलम और उसके दो अज्ञात साथियों ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उनके सोने के कुंडल ठग लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में पुलिस की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार प...