बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती एवं प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को चांदपुर के सौभाग्य गार्डन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मवीर सिंह प्रजापति, एमएलसी एवं होमगार्ड एवं सुरक्षा मंत्री होंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, फादरसन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका आभा सिंह, पूर्व विधायक कमलेश, अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, धीरज प्रजापति एवं डॉ. ऋषि पाल प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सुशील कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...