बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: भाकियू टिकैत की 21 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी में किसान पदाधिकारी जुट गए हैं। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान ने गांव गढ़ी,नवादा तुला, मुकरनपुर, त्रिलोकपुर ,फतेहपुर असल, इब्राहिमपुर आदि गांव का दौरा किया और किसानों से 21 अक्टूबर में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने किसानों से सम्पर्क कर कहा कि किसानों की मांगों को लेकर 21 अक्टूबर में नुमाईश ग्राउंड में भाकियू की महापंचायत होगी। महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से 21 अक्टूबर को नुमाइश ग्राउंड में होने वाली महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने कहा कि महापंचायत में मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनि...