बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। डीजे और बैंड-बाजों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ओम वाल्मीकि युवा ग्रुप के तत्वावधान में शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला नौंधना स्थित वाल्मीकि मंदिर से हुआ। पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इससे पूर्व वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि मोहम्मद गाजी का फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन और रचनाओं के माध्य...