बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: नगरपालिका परिषद के शहीद भगत सिंह सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने की। रविवार को कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को उपस्थित गणमान्य नागरिकों, सभासदों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगामी दीपावली और छठ पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' की भावना अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने बिहार के मखाने, पंजाब में जैविक एवं प्राकृतिक रंगों वाली कपास की खेती और उत्तराखंड के टिहरी में हेवल नदी के पुनरुद्धार जैसे प्रयासों का उल्लेख किया। यह भी प...