बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अली मेहंदी ने मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। पार्टी आगामी एक महीने तक ब्लॉक और नगर स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम, मतदाता पहचान पत्र संख्या, पता और अन्य विवरण जांचने के लिए जागरूक करेंगे। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एआईसीसी पर्यवेक्षक अली मेहंदी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से उठाया गया वोट बचाओ, देश बचाओ का मुद्दा केवल किसी राजनीतिक दल तक सीम...