बिजनौर, नवम्बर 5 -- Bijnor News: गुलाब सिंह हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को मतदाता साक्षरता अभियान के तहत निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की सफिया फातिमा और प्रश्नोत्तरी में बीए प्रथम वर्ष की जन्नत निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो. सुलेमान ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताते हुए स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दीपोत्सव के साथ एलबीएसएम कॉल...