Bijnor News: मछली बाजार में पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, जमकर हुआ हंगामा
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: मछली बाजार में उस समय अचानक हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब नूरपुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी का पीछा करते हुए धामपुर पहुंच गया। बाजार में पत्नी को एक अन्य युवक के साथ देखकर पति ने युवक पर उसकी पत्नी का प्रेमी होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के धामपुर आने की जानकारी हुई थी। इसके बाद वह उसका पीछा करते हुए मछली बाजार तक पहुंच गया। वहां पत्नी के साथ एक युवक को देखकर उसने आपत्ति जताई। पति का आरोप था कि उसके साथ मौजूद युवक का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया।अचानक बाजार में हुए विवाद से आसपास के दुकानदार और राहगीर भी मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.