बिजनौर, अगस्त 7 -- Bijnor News: गुलदार अचानक भैंसा बुग्गी के सामने आ धमका तथा उसका रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार को भूतपुरी क्षेत्र गांव शेरगढ़ में खेत से आ रहे किसान की भैंसा बुग्गी के सामने अचानक गुलदार आ गया। गांव निवासी राधे पुत्र मल्लू खेत से काम करके भैंसा बुग्गी द्वारा घर आ रहा था। इस दौरान छत्रपाल सिंह की ट्यूबबेल के समीप पहुंचते ही अचानक खेत से निकलकर गुलदार भैंसा-बुग्गी के सामने आकर खड़ा हो गया। गुलदार को सामने खड़ा देखकर किसान के होश फाख्ता हो गए। गुलदार ने आधा घंटा तक भैंसा बुग्गी के सामने ही खड़ा रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: राहत: अफजलगढ़ चीनी मिल परिसर में लगे पिंजरे में कैद हुआ गुलदार हालांकि शोर-शराबा करने के बाद गुलदार गन्ने के खेत में चला गया। दूसरी ओर गांव का ही ने...