बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद के कार्यालय परिसर में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पमाला तथा पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों, महान व्यक्तित्व तथा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। पालिकाध्यक्ष तबस्सुम ने सभासदों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए देश की आंतरिक और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करके भाईचारे तथा सद्भावना को बढ़ावा देने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरदार पटेल की जयंती पर ली रा...