बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: डाकघर से मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे भाजपा बूथ अध्यक्ष से थाने में तैनात एक आरक्षी पर गड्डी मांगने का आरोप लगा है। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी मनोज कुमार बुधवार को रामलीला मैदान के पास स्थित डाकघर में किसी काम से गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल चोरी कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर उनके भतीजे और भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिकेत कुमार शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे।आरोप है कि थाने में मौजूद एक आरक्षी ने उनसे गड्डी लाने की बात कही। इस पर अनिकेत ने नाराजगी जताई और मामले की जानकारी भाजपा नगर अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दी। सूचना मिलने...