बिजनौर, अक्टूबर 28 -- Bijnor News: भाजपा नहटौर विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक हुई। ब्लॉक परिसर नहटौर में आयोजित हुई बैठक में नहटौर विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त प्रभारी, पूरन सिंह सैनी का स्वागत किया।नवनियुक्त प्रभारी पूरन सिंह सैनी ने संगठन को और सक्रिय बनाने और आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनावी रणनीतियों की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर और नई ऊर्जा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राकेश कुमार ब्लॉक प्रमुख, जिला मंत्री तिलकराज सैनी,​ मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, राकेश सैनी, पीयुष, हिमांशु पाराशर, कुलवीर देवपुत्र, पवन कश्यप, शुभम, योगेश सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...