बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद चांदपुर विधानसभा पहुंचे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भगवंत पब्लिक स्कूल पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में ब्लॉक प्रमुख कपिल चौधरी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, रालोद के नेता हनी तोमर सहित अन्य नेताओं ने सुधीन्द्र चौधरी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, राकेश सैनी, मीनू राजपूत, नवनीत राणा, अशोक कुमार नेताजी, अवधेश कुमार और विपुल चौधरी, शक्ति भारद्वाज सहित विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...