बिजनौर, अक्टूबर 23 -- Bijnor News: मंडावली क्षेत्र के ग्राम भागूवाला स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने टोल पर अवैध वसूली किए जाने, मानकों की अनदेखी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। शुक्रवार को भागूवाला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धन प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को सम्बोधित करते हुये जिला महासचिव नरदेव सिंह ने कहा कि हरिद्वार हाईवे का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। हाईवे पर दो पुलों का निर्माण भी अधूरा है, इसके बावजूद भागूवाला टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमानुसार दो टोल प्लाजा के बीच 60...