बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: भाकियू अराजनीतिक आज जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करेंगी। हर ग्राम पंचायत में पौधा लगेगा और उसकी संरक्षण की जिम्मेदारी भी किसानों को दी जाएगी। भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी जिले में बरगद और पीपल के पौधे लगाएंगे। 1123 ग्राम पंचायतों में पौधे लगाए जाएंगे और संरक्षण की जिम्मेदारी किसानों को दी जाएगी。

कार्यक्रम की जानकारी भाकियू अराजनीतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने पौध तैयार की है और भाकियू का कार्यक्रम राणा बैंक्वेट हाल में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार होंगे। दिगंबर सिंह ने बताया कि भूमि में क्षीण हो रहे जीवांश कार्बन की समस्या को लेकर एक गोष्ठी का आयोज...