Bijnor News: भव्य शोभायात्रा निकालकर गणेश विसर्जन किया
बिजनौर, सितम्बर 24 -- Bijnor News: बुधवार को नगर में गणेश शोभायात्रा निकाली गई। अनेक स्थानों पर मनाएं जा रहे गणेश उत्सव का हवन पूजन के बाद समापन किया गया। जिसके बाद विशाल शोभा यात्रा निकाल गणपति को विसर्जन के लिए गंगा बैराज ले जाया गया। श्री प्राचीन मंदिर मे माली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे हवन पंडित प्रभु दत्त डबराल ने कराया। मुख्य यजमान जितेंदर चौधरी, आकाश दीप और उनकी पत्नी रही। मोहल्ला झंडा मे गिरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे हवन पंडित गणेश दत्त ध्यानी ने कराया। अग्रवाल धर्मशाला से सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे हवन पंडित सूर्य दीप शर्मा ने कराया। शोभा यात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई बस स्टैंड पर पहुंची वहा से गणेश जी की प्रतिमा को लेकर बैराज के लिए प्रस्थान किया गया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: भक्ति और उल्लास के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.