बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: नांगल में शनिवार को श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। बाजार वाली धर्मशाला में आयोजित उद्घाटन समारोह धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। रामलीला मंचन के शुभारंभ से पूर्व पंडित तुषार शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु राम का स्मरण करते हुए रामलीला के निर्विघ्न आयोजन की कामना की गई। इसके बाद भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडे वालों ने फीता काटकर रामलीला मंचन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा रामलीला का मंचन भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और धर्म की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।इस यह भी पढ़ें- Kashipur News: मर्यादा पुरूष...