बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन बीआरसी पुरैनी के सभागार में किया। जिसमें 17 न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परीक्षा का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देशन और एआरपी छत्रपाल सिंह के संचालन में हुआ। परिणाम घोषित होने पर संविलयन विद्यालय अब्दुल अजीजपुर के शौर्य ने 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, संविलयन विद्यालय जाफरपुर की सुहानी ने 88 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनपुर प्रताप की यशवी पाल ने 85 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जनपद स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गणित ओलम्पियाड में प्रथम स्थान पर रही अनामिका मौके...